top of page
Search

इयरिंग्स

Writer: Karan
Karan
Apr 20, 2018
1 min read

तुम्हे पहली बार एक तस्वीर में देखा था

कब कहाँ कैसे, इतना तो याद नहीं

पर हाँ, उस तस्वीर की हर एक बात याद हैं मुझे

वह सफ़ेद कुरता, वह सलमा सितारे जड़ी तुम्हारी कत्थई बण्डी

कानों में तुम्हारे यह बड़े बड़े गोल से इयरिंग्स

और तुम्हार बालों को पड़के, वह मासूम सी पेंसिल


उस तस्वीर के बारे, जो पूछो बता दूँ

पहली बार उसी को तो देख कर प्यार हुआ था तुमसे


पर उसके अलावा आज और कुछ भी याद नहीं

मसलन आज यह भी भूल गया की

घर लौट कर जब मैं तुम्हे आवाज़ दूंगा, तो तुम नहीं आओगे

अब कभी नहीं आओगे



 
 
 

Comments


bottom of page